छत्तीसगढ़

महिला जेल प्रहरी घायल, कैदी ने किया हमला

Nilmani Pal
18 Sept 2022 7:34 AM IST
महिला जेल प्रहरी घायल, कैदी ने किया हमला
x

रायपुर। रायपुर सेंट्रल जेल से एक सनसनीखेज वारदात की खबर निकलकर सामने आई है। यहां जेल में बंद महिला कैदी ने महिला जेल प्रहरी पर हमला कर दिया। इस हमले में महिला जेल प्रहरी बुरी तरह घायल हो गई है। घायल महिला जेल प्रहरी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बंदीगृह में बंद महिला कैदी मोनिका सचदेव ने महिला जेल प्रहरी माधुरी वर्मा पर हमला कर दिया। इस हमले में माधुरी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस हमले के बाद मोनिका के खिलाफ गंज थाने में शासकीय कार्य में बाधा डालने, मारपीट और गाली गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि, मोनिका को कुछ दिनों पहले ही NDPS एक्ट के तहत पुलिस ने गिरफ्तार किया था इसके बाद से ही मोनिका जेल में बंद है।

Next Story