छत्तीसगढ़

रायपुर में महिला यात्री की मौत, बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Nil dhankar
6 Jun 2023 8:53 AM IST
रायपुर में महिला यात्री की मौत, बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
x

धरसींवा। बिलासपुर से रायपुर आ रही एक बस तड़के सुबह दुर्घटना का शिकार हो गई. ये बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक में जा घुसी. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. घटना सुबह 4 बजे की है. जो कि धरसींवा के पास हुई. फिलहाल घायलों को धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है. वहीं इस हादसे में ट्रक के परखच्चे उड़ गए.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर

Next Story