छत्तीसगढ़

जोनल स्टेशन में घायल हुई महिला यात्री

Nil dhankar
17 May 2022 2:57 PM IST
जोनल स्टेशन में घायल हुई महिला यात्री
x

बिलासपुर। जोनल स्टेशन में आज चौड़े ब्रिज से संकरे ब्रिज में उतरते समय एक महिला यात्री का रैंप में पैर फिसल गया। इससे वह गिर गई। इधर सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची। इसके बाद व्हीलचेयर से स्टेशन के बाहर तक लाया गया। यहां से एंबुलेंस से अस्पताल लेकर गए। दर्द से महिला यात्री का हाल बेहाल था।

स्टेशन के हावड़ा छोर पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो ब्रिज बनाए हैं। हालांकि एक संकरा ब्रिज है। जो कमजोर होने के साथ अधिक भीड़ में यात्रियों के बीच अव्यवस्था भी होने लगती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए ही 20 फीट चौड़ाई का ब्रिज बनाया गया है। इस ब्रिज से यात्री संकरे ब्रिज पर आते हैं। इसके बाद लिफ्ट , चलित सीढ़ी या सामान्य सीढ़ी से उतरकर गेट नंबर चार से बाहर निकल जाते हैं। 48 वर्षीय अर्चना जैन भी संकरे ब्रिज में रैंप के जरिए उतर रहीं थी।


Next Story