छत्तीसगढ़

मादा नीलगाय की हत्या, शिकारी वन विभाग की गिरफ्त में

Nilmani Pal
4 May 2026 5:16 PM IST
मादा नीलगाय की हत्या, शिकारी वन विभाग की गिरफ्त में
x

महासमुंद। जिले के पिथौरा वन परिक्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने एक मादा नीलगाय को कुल्हाड़ी से हमला कर मार डाला और फिर उसके मांस को पकाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चार आरोपी फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश में टीम जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, सुखीपाली गांव के शांतिनगर में रहने वाले आरोपी ईश्वर कुमार और टंकधर रात्रे सोमवार सुबर 7 बजे भालुडोंगरी की ओर तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे, तभी उनकी नजर मादा नीलगाय पर पड़ी, जिसे कुत्तों ने दौड़ा-दौड़ाकर थका दिया था। इसी का फायदा उठाते हुए ईश्वर और टंकधर ने उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस हमले में नीलगाय की मौत हो गई।

नीलगाय को मारने के बाद दोनों आरोपी उसे पास के खेत में लेकर गए, जहां उन्होंने मांस पकाने की तैयारी की। इतने में वहां अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए और मांस पकाने में उनका हाथ बटाने लगे, लेकिन किसी ने इसकी जानकारी वन विभाग को दे दी, जिसके बाद वन परिक्षेत्र अधिकारी सुखराम निराला अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जोहित झरेखा को पकड़ लिया। वहीं बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए।

Next Story