छत्तीसगढ़

महिला विधायक अपनी देवरानी संग नजर आई डांस करते, वीडियो वायरल

Nil dhankar
12 Oct 2024 3:07 PM IST
महिला विधायक अपनी देवरानी संग नजर आई डांस करते, वीडियो वायरल
x
छग

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ की कांग्रेस विधायक ​कविता लहरे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विधायक कविता लहरे डांस करते हुए नजर आ रही है। उनके साथ उनकी देवरानी भी डांस करते हुए दिखाई दे रही है।

दरअसल, कांग्रेस विधायक कविता लहरे के घर पर किलकारी गूंजी है। उनकी देवरानी ने बेटी का जन्म दिया है। खुशी के इस अवसर पर विधायक कविता लहरे ने अपने घर पर डांस किया है। साथ ही उनकी देवरानी भी थिरकते हुए दिखाई दे रही है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में विधायक कविता लहरे बेटी को पकड़े हुए दिखाई दे रही है। साथ उनकी देवरानी भी डांस कर रही है। इस दौरान छत्तीसगढ़ी गाना ‘फूल गे हमर बगिया म गोंदा के फूल’ पर देवरानी और जठानी दोनों डांस करते हुए नजर आ रहे है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


Next Story