छत्तीसगढ़

महिला स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत, लौट रही थी घर

Nilmani Pal
26 Jan 2022 10:18 AM GMT
महिला स्वास्थ्य कर्मी की सड़क हादसे में मौत, लौट रही थी घर
x
छग न्यूज़

कोण्डागांव। जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला स्वास्थ्य कर्मी की मौत हो गई। गणतंत्र दिवस समारोह में कोरोना वरियर्स का सम्मान लेकर घर लौट रही थी। इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गई।

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सिटी कोतवाली कोंडागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया। स्वास्थ्य कर्मी की मौत से गणतंत्र दिवस की खुशी मातम में बदल गया।


Next Story