छत्तीसगढ़

हॉस्पिटल में महिला गार्ड की मौत, जनरेटर के पास हादसा

Nil dhankar
5 May 2026 1:55 PM IST
हॉस्पिटल में महिला गार्ड की मौत, जनरेटर के पास हादसा
x

अंबिकापुर। जिले से बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में ड्यूटी के दौरान महिला गार्ड की मौत के बाद परिजनों ने इंसाफ की मांग को लेकर सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर के मणिपुर थाना क्षेत्र स्थित संकल्प हॉस्पिटल में बीते दो वर्षों से कार्यरत महिला गार्ड की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला जनरेटर में डीजल भर रही थी, इसी दौरान उसकी चुन्नी मशीन में फंस गई, जिससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अस्पताल प्रबंधन द्वारा उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। इसी के विरोध में परिजन संकल्प हॉस्पिटल के सामने सड़क पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन कर रहे।

परिजन 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन के चलते तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Next Story