छत्तीसगढ़

महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति समेत ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप

Nil dhankar
14 Jan 2022 8:23 AM IST
महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति समेत ससुराल वालों पर लगाया गंभीर आरोप
x
रायपुर न्यूज़

रायपुर। महिला डॉक्टर ने डॉक्टर पति, सास, ससुर और ननंद पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला ने पुलिस को बताया कि मेरा विवाह डॉ राकेश रमन साहू के साथ हिंदू धार्मिक व सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ था। विवाह पूर्ण मेरे पति के घरवाले मुझे देखने आए थे और तब मेरा एमबीबीएस की डिग्री पूरा ही हुआ था और मैं आगे पढ़ना चाहती थी जिसके कारण मेरे घरवाले मेरे इच्छानुसार मेरा विवाह करने के लिए मना कर दिए। हमारे घर परिवार वालों के द्वारा मना किए जाने के बावजूद भी हमारे रिश्तेदारों के माध्यम से खबर भेज कर हम लोगों पर दबाव बनाने लगे तब मेरे भाई के द्वारा मेरे पति के बहन दीपिका को स्पष्ट कहा गया कि मैं पीजी करना चाहती हूं और अभी शादी नहीं करना चाहती जिस पर दीपिका के द्वारा भी कहा गया कि हमें पीजी करने वाली बहू नहीं चाहिए तथा यह भी कहने लगी कि शादी नहीं करना चाहती है तो और कहीं चक्कर तो नहीं है,

ससुराल वालों के लगातार विभिन्न माध्यम से विवाह के लिए कहे जाने और विवाह पश्चात भी पढ़ाई करने में आपत्ति नहीं होना कहने पर विवाह हेतु अपनी सहमति दिया। जिसके बाद मेरे ससुराल वाले केवल अपनी सुविधा के अनुसार सगाई के लिए दिन नियत किए और मेरी सगाई होटल आई.वी.वाय. रायपुर में हुई।

मेरे पिताजी एवं भाई घर पर ही सगाई करने वाले थे जिस पर राकेश के पिताजी के द्वारा दबाव डालते हुए होटल में सगाई करने के लिए कहा गया। सगाई के बाद मेरे पति राकेश से फोन पर बात होती थी इसी बीच मेरे दादाजी एवं नानाजी का निधन हो गया है और हमारे परिवार में शोक होने के कारण हम लोग कुछ दिनों तक शादी समारोह नहीं करना चाहते थे किंतु मेरे ससुराल वाले दबाव डालते हुए मेरे परिवार वालों को शादी के लिए तैयार होना पड़ा। मेरे पति राकेश से सगाई के बाद जब भी फोन पर बात होती थी तो मेरे पति के द्वारा फोन पर केवल पैसों का बात किया जाता था और अकसर बातों बातों में कार की चर्चा करने लग जाते थे और कहते थे कि भैया से पूछो कौन सा कार महंगा व अच्छा है, इसके अलावा अन्य घरेलू सामान एवं भूमि संपत्ति के बारे में पूछता था कि कौन सा टीवी अच्छा है मकान के बाजू में खाली जमीन किसका है, पिताजी के नाम पर कहां-कहां कितनी संपत्ति है आदि, तब मैंने राकेश को स्पष्ट कहा था कि मेरे पिता शिक्षक है. वही महिला की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है.


Next Story