छत्तीसगढ़

नगर कीर्तन यात्रा का महिलांग दम्पति ने किया स्वागत

Shantanu Roy
16 Nov 2024 7:38 PM IST
नगर कीर्तन यात्रा का महिलांग दम्पति ने किया स्वागत
x
छग
Mahasamund. महासमुंद। गुरुवार को 595 प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या सिक्ख समाज ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित गुरु तेग बहादर गुरुद्वारा से पंज प्यारों की अगुवाई में शहर में भव्य नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली। नगर कीर्तन यात्रा का नेहरू चौक पर महिलांग दम्पति नपाध्यक्ष श्रीमती राशि और त्रिभुवन महिलांग ने स्वागत किया। महिलांग दम्पति ने पंज प्यारों का स्वागत करते हुए उन्हें माला पहनाई। बाद रथ में सवार गुरु ग्रन्थ साहेब पर मत्था टेका। महिलांग दम्पति ने गुरुनानक देव साहिब से शहरवासियों की सुख-समृद्धि के लिए अरदास किया। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी सिख समाज के लोगों को शरबत वितरित किया और सभी को पर्व की बधाई दी।
Next Story