छत्तीसगढ़
भ्रष्टाचार उजागर करने महिला पार्षद ने की ध्वनि विस्तारक यंत्र की मांग
Nil dhankar
21 Nov 2024 4:01 PM IST

x
रायपुर। अभनपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद कांता बजाज द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से ध्वनि विस्तारक यंत्र की मांग किया है । उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि अभनपुर नगर पालिका के द्वारा भारी भ्रष्टाचार और अनियमितता की जा रही है इस मनमाने पूर्ण कार्यवाही को आम जनता के सामने रखने के लिए उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से पूरे नगर में अलाउंस करने की योजना बनाई है और ध्वनि विस्तारक यंत्र चलाने की अनुमति मांगी है।
Next Story





