छत्तीसगढ़

RPF की महिला आरक्षकों ने गर्भवती की कराई डिलीवरी

Shantanu Roy
30 July 2022 1:13 PM GMT
RPF की महिला आरक्षकों ने गर्भवती की कराई डिलीवरी
x
छग

बिलासपुर। यहां RPF की टीम ने एक सराहनीय काम किया है। रेलवे स्टेशन में प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक प्रेग्नेंट वुमेन का महिला आरक्षकों ने न सिर्फ सुरक्षित प्रसव कराया, बल्कि जच्चा-बच्चा दोनों को इलाज के लिए CIMS में भर्ती भी कराया। प्रेगनेंट महिला UP की रहने वाली बताई जा रही है। मामला बिलासपुर- रायगढ़ रूट के गतौरा रेलवे स्टेशन का है।

जहां गुरूवार की रात एक प्रेग्नेंट महिला प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। यहां RPF के हेड कॉन्स्टेबल वीएन सेन गुरुवार रात करीब 11.30 बजे ड्यूटी पर थे। इस दौरान उन्हें पता चला कि प्लेटफार्म में एक प्रेग्नेंट महिला दर्द से तड़प रही है। जानकारी मिलते ही उन्होंने महतारी एक्सप्रेस को कॉल किया। लेकिन महतारी एक्सप्रेस टाइम पर नहीं पहुंची।
महिला आरक्षकों ने कराया प्रसव
मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF पोस्ट प्रभारी भास्कर सोनी ने शासकीय गाड़ी से तत्काल सब इंस्पेक्टर मनीष कुमार, महिला आरक्षक सोनिया साहू, नेहा, गजेन्द्र एवं शिवा को गतौरा भेजा। महिला आरक्षकों की टीम करीब 12 बजे स्टेशन पहुंच गईं। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला और उसकी बेटी से मदद मांगी। उनकी मदद से आरक्षक सोनिया और नेहा ने हिम्मत जुटा कर महिला का प्रसव कराया, महिला ने नवजात बच्ची को जन्म दिया।
उत्तरप्रदेश के गोंड़ा की रहने वाली है महिला
CIMS के डाक्टर ने महिला को चेक किया। इस दौरान महिला व उसकी बच्ची स्वस्थ हैं। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें CIMS में भर्ती कराया गया है। इधर, RPF ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि महिला का नाम फूलजहां है। वह उत्तरप्रदेश के गोंडा जिला इतियाथोक की रहने वाली है। वह उत्तरप्रदेश से बिलासपुर और फिर गतौरा कैसे पहुंची। इसकी जानकारी किसी को नहीं है। महिला के पास कोई रेलवे टिकट भी नहीं था।
Next Story