छत्तीसगढ़

फूल बेचती मिली महिला आरक्षक, कई दिनों से थी लापता

Nilmani Pal
2 Sept 2021 11:06 AM IST
फूल बेचती मिली महिला आरक्षक, कई दिनों से थी लापता
x
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़। लापता महिला आरक्षक अंजना सहिस को अंततः रायगढ़ पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस के अनुसार अंजना वृन्दावन में फूल बेचती हुई पायी गई और वापस आने से इनकार कर दिया है। हालांकि पुलिस की टीम अभी भी वृन्दावन में ही जमी हुई है। अंजना सहिस का ट्रांसफर रायगढ़ से रायपुर PHQ CID में हुआ था। इसके बाद पिछले साल अक्टूबर में उसने तीन महीने की छुट्टी के लिए विभाग में आवेदन दिया और गायब हो गई। तीन माह के बाद भी उसने ड्यूटी जॉइन नहीं की। इसके बाद उसकी माँ ने उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन अंजना के न मिलने से उसकी माँ की हालत खराब थी। वह अपनी माता पिता की अकेली संतान है।

कुछ माह पूर्व ही उसकी माँ ने रायगढ़ के तत्कालीन एसपी संतोष सिंह को आवेदन देकर गुम इंसान का मामला दर्ज करवाया था। मामला रायगढ़ में शून्य पर दर्ज होकर रायपुर के राजेंद्रनगर थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी।

Next Story