छत्तीसगढ़
मुंबई से बस्तर आ रही महिला बाइक राइडर की मौत, ऐसे हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
jantaserishta.com
12 Aug 2026 2:19 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
धमतरी: मुंबई से बस्तर तक जा रही महिला बाइक राइडर्स ग्रुप के सफर में बड़ा हादसा हो गया है. धमतरी जिले के मरकाटोला के पास राइडर रिद्धि ठक्कर (24 साल) हादसे का शिकार हो गई. ट्रेलर से टकराने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
जानकारी के मुताबिक, 23 महिला राइडर्स का समूह महाराष्ट्र के मुंबई से बस्तर की ओर निकला था. इसी दौरान ग्रुप में शामिल महिला राइडर रिद्धि की बाइक धमतरी के मरकाटोला में ट्रेलर से जा टकराई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई.
घायल रिद्धि को अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाजे के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वहीं परिजनों को सूचना दे दी गई है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
Tagsमहिला बाइक राइडर्स ग्रुपमुंबई से बस्तरराइडर रिद्धि ठक्करWomen Bike Riders GroupMumbai to BastarRider Riddhi Thakkar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





