CG: हेडमास्टर गिरफ्तार, गिरी निलंबन की गाज, इस काम के लिए बना रहा था दबाव

रायपुर: रायपुर जिले के अभनपुर इलाके में एक प्रधान पाठक ने महिला बीईओ के साथ मारपीट कर दी। गुस्से में आगबबूला प्रधान पाठक ने महिला अधिकारी को टेबल पर पटककर गला दबाने की कोशिश भी की। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके बाद प्रधान पाठक को सस्पेंड कर दिया गया। बाद में उसके खिलाफ थाने में मारपीट का केस भी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि महिला अफसर और प्रधान पाठक के बीच ऑफिस के अंदर पहले किसी बात को लेकर बहस होती है, जो हाथापाई में बदल गई।
रायपुर: हेडमास्टर ने महिला अधिकारी पर किया हमला pic.twitter.com/tlb3NR2Wmg
— Pappu Farishta Journalist by birth (@pappu_farishta) December 3, 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





