छत्तीसगढ़
जगदलपुर की महिला खिलाड़ी को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, 5 दिसंबर से उज्बेकिस्तान में दिखाएंगी दमखम
jantaserishta.com
27 Nov 2026 3:12 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
जगदलपुर: छत्तीसगढ़ की बेटी ने एक बार फिर प्रदेश का मान बढ़ाया है। बस्तर के जगदलपुर की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ममता पाण्डेय का चयन 21वीं सीनियर विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप 2026 के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आगामी 5 से 12 दिसंबर तक उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में ममता सीनियर महिला हेवी वेट ओपन-2 टेंडिंग यानी फाइट स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सेजस किलेपाल में व्यायाम शिक्षिका के रूप में पदस्थ ममता राष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ-साथ प्रशिक्षक और निर्णायक भी हैं। उन्होंने राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किए हैं। हाल ही में बिलासपुर में राज्य स्तरीय और शिलांग में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप के लिए अपनी दावेदारी मजबूत की।
ममता के मुताबिक, पेंचक सिलाट इंडोनेशिया की मार्शल आर्ट विधा है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए खेल के साथ रोजगार और सरकारी प्रोत्साहन के अवसर भी उपलब्ध हैं। SSB, ITBP और पुलिस गेम्स में भी इस खेल के खिलाड़ियों को भागीदारी का मौका मिल रहा है। वे बस्तर की दूसरी प्रतिभाओं, विशेषकर महिला खिलाड़ियों को भी इस खेल से जोड़कर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही हैं।
बस्तर की इस बेटी का विश्व चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में चयन पूरे जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। अब सबकी निगाहें उज्बेकिस्तान में होने वाले मुकाबले पर हैं, जहां ममता अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का तिरंगा बुलंद करने उतरेंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





