छत्तीसगढ़

शराबी पति से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, मिट्टी का तेल डाला

jantaserishta.com
10 Nov 2024 12:33 PM IST
शराबी पति से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, मिट्टी का तेल डाला
x
छत्तीसगढ़.
बिलासपुर: सकरी पुलिस ने महिला को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम पांड का आरोपी श्रुतिश कौशिक शादी के कुछ वर्षों बाद से ही शराब के नशे में अपनी पत्नी रश्मि कौशिक उर्फ रानी से विवाद और प्रताड़ना करता था। मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर रश्मि ने 21 अक्टूबर को अपने घर में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। गंभीर रूप से जलने पर उसे बर्न एंड ट्रॉमा रिसर्च सेंटर, बिलासपुर में भर्ती कराया गया, जहां 22 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी दामोदर मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रुतिश कौशिक को उसके गांव पांड से गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story