छत्तीसगढ़

डॉक्टर की हत्या की आशंका, यहां मिली लाश

Nilmani Pal
30 May 2022 5:47 PM IST
डॉक्टर की हत्या की आशंका, यहां मिली लाश
x
छग

कोरबा। कोरबा जिले में झोलाछाप डॉक्टर की झाड़ियों में लाश मिली है। वो 2 दिन पहले लोगों का इलाज करने के लिए घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। इस मामले में युवक के हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बांकी मोंगरा थाना के कसरेंगा निवासी होरी लाल यादव(32) गांव-गांव में घूम कर लोगों का इलाज करता था। वह रोज सुबह से घर से निकल जाया करता था। इस बीच शनिवार सुबह भी वह घर से इलाज करने के नाम से निकला था। मगर देर शाम तक लौटा ही नहीं।

अगले दिन सुबह भी वहीं नहीं आया। उसका फोन भी नहीं लग रहा था। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की थी। जिसके बाद देर शाम को पुलिस से शिकायत की गई थीे। पुलिस भी उसकी तलाश में जुटी थी। इस बीच सोमवार सुबह उसकी लाश कटघोरा थाना के पतरापाली गांव में नदी किनारे झाड़ियों में मिली है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी थी।

Next Story