छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना से बेटियों का भविष्य संवार रहीं फातिमा और कचरू

jantaserishta.com
11 Sept 2026 10:27 AM IST
महतारी वंदन योजना से बेटियों का भविष्य संवार रहीं फातिमा और कचरू
x
महासमुंद: महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बचत करने का अवसर भी दे रही है। योजना से मिलने वाली राशि का महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार सदुपयोग कर रही हैं। महासमुंद शहर की कनिज फातिमा और कचरू देवार योजना की राशि से अपनी बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाते खुलवा कर हर माह बचत कर रही है।
महासमुंद शहर के राम रहीम नगर निवासी श्रीमती कनिज फातिमा को योजना का लाभ निरंतर हर माह मिल रहा है। वे योजना से प्राप्त एक हजार रुपए की राशि में से 500 रुपए अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि खाते में जमा कर रही हैं, जबकि शेष 500 रुपए बिटिया के पोषण एवं आवश्यकताओं पर खर्च करती हैं। उनका कहना है कि महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर दिया है। इसी तरह देवार डेरा निवासी कचरू देवार भी महतारी वंदन योजना की राशि का सदुपयोग करते हुए अपनी बिटिया के नाम से सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाई हैं। वे प्रत्येक माह योजना से प्राप्त राशि में से 500 रुपए खाते में जमा कर रही हैं। इस तरह योजना से मिलने वाली सहायता राशि आज बेटियों के सुरक्षित एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए सहायक बन रही है।
कनिज फातिमा और कचरू देवार ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने और बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story