छत्तीसगढ़
मासूम बेटे के सामने पिता को लहूलुहान कर दिया, लूट का शिकार हुए
jantaserishta.com
15 May 2026 9:19 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
आरंग: छत्तीसगढ़ में इन दिनों बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला आरंग से सामने आया है, जहां नकाबपोश तीन बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया और मोबाइल समेत पैसे लूटकर फरार हो गए। ये पूरी वारदात युवक के 5 साल के बेटे के सामने हुई। इस चाकूबाजी में युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है। यह घटना आरंग थाना क्षेत्र की है।
आरंग थाना क्षेत्र के सोनपैरी गांव में आज उस वक्त हड़कंम मच गया, जब तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट के इरादे से एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया और उसका मोबाइल के साथ पैसे भी लूटकर फरार हो गए। लोगों ने उसे गंभीर हालत में देखकर इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आरंग में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घायल युवक की पहचान आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम मोखला निवासी चंद्रप्रकाश डहरिया के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश अपने 5 साल के बेटे के साथ ससुराल ‘तूता’ से बाइक पर घर मोखला जा रहा था। जैसे ही वह सोनपैरी गांव के मुख्य नहर के पास पहुंचा, एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने उसे रोक लिया और उससे लूटपाट शुरू की। विरोध करने पर लुटेरों ने अपना आपा खो दिया और चंद्रप्रकाश पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बाद आरोपी युवक का मोबाइल और नकद पैसे लेकर मौके से फरार हो गए।
लहूलुहान हालत में चंद्रप्रकाश को सड़क पर पड़ा देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल घायल को आरंग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बताया जा रहा है कि अधिक खून बह जाने के कारण युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इलाके में घेराबंदी कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





