छत्तीसगढ़

मां के चरित्र पर शक करता था पिता, विवाद से परेशान बेटे पर हत्या का आरोप

jantaserishta.com
10 Oct 2026 3:05 PM IST
मां के चरित्र पर शक करता था पिता, विवाद से परेशान बेटे पर हत्या का आरोप
x
छत्तीसगढ़.
रायपुर: रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंद्री में पिता-पुत्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। माता-पिता के बीच आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान डोमार साहू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, मृतक अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था, जिसके चलते घर में विवाद की स्थिति बनी रहती थी। बताया जा रहा है कि माता-पिता के बीच होने वाले विवाद से परेशान होकर बेटे ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलने के बाद अभनपुर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह श्याम, सीएसपी तुलसी राम लेकाम सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे की परिस्थितियों और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story