छत्तीसगढ़

पिता ने आरोपी बेटे का दिया साथ, अब दोनों सलाखों में

Nilmani Pal
5 Jan 2026 4:12 PM IST
पिता ने आरोपी बेटे का दिया साथ, अब दोनों सलाखों में
x
छग

दंतेवाड़ा. बचेली थाना क्षेत्र अंतर्गत मानसिक रूप से कमजोर युवती से साथ दुष्कर्म का प्रयास का गंभीर मामला सामने आया. पीड़ित पक्ष ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया. जांच के बाद पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी में थी. इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष को घर जाकर गाली-गलौच देते हुए धमकी दी.

परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्होंने 6 दिन पहले मानसिक रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दी थी. लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई. रविवार देर रात बड़ी संख्या में वह फिर बचेली थाने पहुंचे और आरोपी के पिता के खिलाफ गाली-गलौच और धमकी देने की शिकायत दर्ज कराई.

एएसपी बर्मन ने बताया कि थाने में महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला आया था. इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई थी. आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाना था. इस बीच आरोपी के पिता ने पीड़ित पक्ष के साथ नशे की हालत में गाली-गलौच और धमकी दी. इसकी शिकायत पर रविवार रात को मामला दर्ज किया गया. साथ ही आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है. दोनों मामलों में आरोपी और उसके पिता को हिरासत में लिया गया है.

Next Story