छत्तीसगढ़

बाप-बेटे हुआ सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत

Nilmani Pal
22 Oct 2022 3:14 AM GMT
बाप-बेटे हुआ सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत
x
छग में बड़ा हादसा

बिलासपुर। दो बाइक में जबरदस्त टक्कर से पिता की मौत हो गई और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटा महाराष्ट्र से दीपावली पर्व मनाने के लिए घर आ रहा था। बेटे के आने की जानकारी मिलने पर पिता उसे लेने गया था। दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। हादसा मस्तूरी थाना क्षेत्र के के मल्हार चौकी क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, केंवटाडीह निवासी रूपराम निराला (45) का बेटा नरेंद्र कुमार निराला महाराष्ट्र के गोंदिया में जॉब करता है। वहीं, रूपराम गांव में खेती-किसानी का काम करता था। दीपावली पर्व मनाने के लिए नरेंद्र कुमार अपने गांव लौट रहा था। ट्रेन से बिलासपुर पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को फोन किया। इस दौरान रूपराम ने अपने बेटे को बोला कि वहां से मल्हार तक बस में आ जाना और मल्हार में मैं तुम्हे लेने आ जाऊंगा। बस आने से पहले ही रूपराम मल्हार में अपने बेटे के आने का इंतजार कर रहा था।

मल्हार में बस से उतरने के बाद नरेंद्र और उसके पिता रूपराम बाइक से गांव लौट रहे थे। घटना देर शाम की है। अभी दोनों पिता-पुत्र ग्राम कटहा के पास पहुंचे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में रूपराम के सिर में गंभीर चोटें आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, नरेंद्र कुमार भी बुरी तरह से घायल होकर बेहोश पड़ा रहा।

Next Story