छत्तीसगढ़

पिता-पुत्र ने मजदूर को लगाया 8 लाख का चूना, एक गिरफ्तार

Nil dhankar
1 May 2023 9:04 AM IST
पिता-पुत्र ने मजदूर को लगाया 8 लाख का चूना, एक गिरफ्तार
x
छग

बिलासपुर। खैरागढ़ के सहसपुर में मजदूर के खाते में मौजूद 8 लाख रुपए को उसकी पत्नी के खाते में बंटवारा करने का झांसा देकर धोखाधड़ी कर ली गई। धोखाधड़ी को गांव के ही आरोपी पिता -पुत्र ने अंजाम दिया है। मामले की शिकायत मिलते ही खैरागढ़ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र फरार है।

खैरागढ़ पुलिस ने बताया कि पीड़ित संतराम वर्मा के खाते में 8 लाख रुपए थे । संतराम नागपुर में मजदूरी करता है। जिसे गांव में रहने वाले आरोपी मूलचंद वर्मा (25) ने उक्त राशि को उसके और उसकी पत्नी के खाते में 4-4 लाख रुपए बांटने का झांसा दिया।

संतराम उसकी बातों में आ गया और अपना पासबुक सहित हस्ताक्षर वाला दो चेक भी मूलचंद को दिया। लेकिन खाते से राशि निकालने के बाद मूलचंद ने उक्त राशि खाते में डालने की बजाए अपने पास रख। इसमें मूलचंद के पिता बेमलाल ने भी उसका सहयोग किया। इसकी जानकारी मिलते ही पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के कुछ घंटे बाद धोखाधड़ी के सह आरोपी बेमलाल को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मूलचंद वर्मा अब भी फरार है।

Next Story