छत्तीसगढ़

खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ

Nil dhankar
10 Jun 2026 11:37 AM IST
खर्च के लिए पिता ने नहीं दिए पैसे, बेटे मारने को उतारू हुआ
x
छग

बिलासपुर। मसानगंज में रहने वाले एक युवक ने खर्च के लिए पैसे नहीं मिलने पर अपने पिता पर हमला कर दिया। इस घटना में पिता के सिर पर चोट आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के मसानगंज सरजू बगीचा में रहने वाले दीपक कुमार शर्मा (55) सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।

उन्होंने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम लगभग छह बजे वे अपने घर पर थे। इसी दौरान उनका बेटा सात्विक शर्मा उनसे खर्च के लिए पैसे मांगने लगा। दीपक शर्मा ने पैसे देने से मना कर दिया, जिससे नाराज होकर सात्विक शर्मा गाली-गलौज करने लगा। जब पिता ने उसे ऐसा करने से रोका, तो वह और अधिक आक्रोशित हो गया।

युवक ने पिता को जान से मारने की धमकी दी और घर में कपड़े धोने के लिए उपयोग की जाने वाली लकड़ी की कुटनी से उन पर हमला कर दिया। इस हमले में दीपक शर्मा के सिर पर चोट आई। शोर सुनकर उनकी पत्नी नीता शर्मा मौके पर पहुंचीं और बीच-बचाव किया। घायल पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


Next Story