छत्तीसगढ़
रेलवे स्टेशन छोड़कर गए पिता, सुबह मिली बेटे की मौत की खबर
jantaserishta.com
13 Sept 2026 11:43 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
सक्ती: सक्ती जिले के सोठी गांव निवासी 29 वर्षीय हेमंत साहू की सक्ती रेलवे स्टेशन परिसर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, हेमंत के पास करीब 60 हजार रुपए नकद, मोबाइल और आधार-पैन कार्ड वाला पर्स था, जो अब गायब है। रायगढ़ जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, हेमंत के पिता और वकील खिलेश्वर साहू उसे सक्ती रेलवे स्टेशन छोड़ने आए थे। इसके बाद वे घर लौट गए। सुबह करीब 10 बजे परिवार को सूचना मिली कि हेमंत की रेलवे स्टेशन परिसर में मौत हो गई है। परिजन स्टेशन पहुंचे तो वहां जीआरपी की टीम मौजूद थी।
परिजनों के मुताबिक, हेमंत की मौत स्टेशन के ओवरब्रिज के ऊपर सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच होने की आशंका है। हालांकि, परिवार को इसकी जानकारी करीब 10 बजे मिली। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
मृतक के पिता खिलेश्वर साहू ने बताया कि हेमंत के बैग में करीब 60 हजार रुपए नकद थे। उसका मोबाइल फोन और पर्स भी नहीं मिला है। पर्स में आधार कार्ड और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेज थे। सामान गायब होने की जानकारी के बाद परिजनों ने मामले की जांच की मांग की है।
रायगढ़ जीआरपी ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। गायब नगदी, मोबाइल और दस्तावेजों को लेकर भी जांच की जा रही है। पुलिस स्टेशन परिसर की परिस्थितियों और दूसरे संभावित पहलुओं की भी जांच कर रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण रेलवे स्टेशन पहुंच गए। हेमंत की अचानक मौत से सोठी गांव में शोक का माहौल है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत की वजह और गायब सामान के बारे में स्थिति साफ हो सकेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





