छत्तीसगढ़
पारिवारिक विवाद में पिता ने बेटी की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Shantanu Roy
19 Feb 2026 10:54 PM IST

x
छग
Jashpur. जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां घर निर्माण को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जामटोली में एक पिता ने अपनी ही 23 वर्षीय बेटी पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका बिंदिया लकड़ा (23) आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर कार्यरत थी।
अपने परिवार के साथ गांव जामटोली स्थित मायके में रहती थी। बताया जा रहा है कि बिंदिया अपने घर के पास नया मकान बनवा रही थी। मकान निर्माण के लिए उसने नींव खुदवा ली थी और निर्माण कार्य हेतु रेत भी मंगवाकर रखी थी। परिवार में नए मकान को लेकर चर्चा चल रही थी। घटना 18 फरवरी की दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। उस समय बिंदिया के पिता लौरेस लकड़ा (47) घर पहुंचे और घर निर्माण के लिए आवश्यक सामग्री जल्द मंगवाने या इसके लिए पैसे देने की बात कहने लगे। इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते तीखी बहस में बदल गई।
विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर पिता ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और उसके पिछले हिस्से से बिंदिया के सिर पर जोरदार वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से बिंदिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से घर और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। इस मामले में मृतिका की बहन अनुषा लकड़ा (22) ने नारायणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि घटना के समय पिता, बिंदिया और उनका छोटा भाई घर पर मौजूद थे।
बहन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने मौत का कारण सिर में गंभीर चोट को बताया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता लौरेस लकड़ा को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश पाटनवार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा पाया गया है। वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे भी मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
Tagsजशपुरनारायणपुर थानाजामटोली गांवपारिवारिक विवादघर निर्माण विवादपिता ने बेटी की हत्याकुल्हाड़ी से हमलाबिंदिया लकड़ाआंगनबाड़ी सहायिकालौरेस लकड़ाहत्या का मामलाबीएनएस धारा 103पुलिस कार्रवाईआरोपी गिरफ्तारन्यायिक रिमांडपोस्टमार्टम रिपोर्टसिर में गंभीर चोटछत्तीसगढ़ क्राइम न्यूजघरेलू विवादसनसनीखेज घटनाJashpurNarayanpur police stationJamtoli villagefamily disputehouse construction disputefather kills daughteraxe attackBindiya LakraAnganwadi helperLauras Lakramurder caseBNS section 103police actionaccused arrestedjudicial remandpost-mortem reportserious head injuryChhattisgarh crime newsdomestic disputesensational incidentछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





