छत्तीसगढ़
होने वाले दामाद के खिलाफ थाने पहुंचा ससुर, जानिए पूरा मामला
Nil dhankar
8 March 2023 4:45 PM IST

x
छग
कोरिया। शादी से पहले बाइक में बैठाकर युवती को घुमाने के लिए युवक ले गया और घर छोड़ने जाने के दौरान लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाने से दुर्घटना हुई, जिसमें युवती की मौत हो गई। पिता की रिपोर्ट पर होने वाले आरोपी दामाद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि ग्राम बड़वार निवासी रमेश चेरवा अपने घर में था, कि उसी समय भतीजे रामगोपाल ने कॉल कर बताया कि उसका होने वाला दामाद त्रिवेणी सिंह उसकी लड़की रजनी को अपने बाइक क्र. सीजी 16 सीबी 3962 में बैठाकर जनकपुर से बड़वार के लिए रवाना हुआ था, लेकिन घाघरा लालमाटी मुख्य सड़क पर तेज व लापरवाहीपूर्वक बाइक चलाते हुए दुर्घटना हो गई। जिससे युवती के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Next Story





