छत्तीसगढ़

ससुर-साले ने की दामाद की पिटाई, टिकरापारा थाने में शिकायत

Nil dhankar
27 March 2024 2:49 PM IST
ससुर-साले ने की दामाद की पिटाई, टिकरापारा थाने में शिकायत
x
छग

रायपुर। राजधानी में बीती रात पति-पत्नी पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपियों ने हमला उनके घर में घुसकर किया। इस हमले में पति का सिर बुरी तरह से फट गया है और उन्हें 14 टांके लगाए गए। पीड़ित की पत्नी पर भी जानलेवा हमला हुआ और दो आरोपियों ने उन्हें लात घूसों से आधे घंटे तक मारते रहे। घटना होलिका दहन, रविवार के 2 बजे रात की है।

हमला करने वाले आरोपी पीड़ित के ससुर और साला है। आरोपी पेशे से डॉक्टर हैं और डीडी नगर में रहते है। आरोपियों का नाम डा. राजेश विश्कर्मा (ससुर) अभनपुर ब्लॉक के सेजबहार स्थित सरकारी अस्पताल में डॉक्टर है और साला दिव्यांश विश्वकर्मा उर्फ सनी अभी कुछ ही समय पहले रशिया से डॉक्टरी की पढ़ाई कर आया है।

पीड़ितों की शिकायत के मुताबिक, दोनों ही आरोपी पीड़िता पक्ष को बार बार फोन कर जान से मार देने की धमकी दे रहे है। पीडित पक्ष ने संबंधित टिकरापारा पुलिस थाने में भी FIR करवाने की कोशिश की लेकिन अभी सिर्फ आवेदन स्वीकार किया गया है। केस दर्ज नहीं हो पाया है।

Next Story