छत्तीसगढ़

ससुर और साले ने की दामाद की पिटाई, मछली काटने के हथियार से भी किया हमला

Nil dhankar
24 Jun 2022 12:07 PM IST
ससुर और साले ने की दामाद की पिटाई, मछली काटने के हथियार से भी किया हमला
x

बिलासपुर। पत्नी को लेने के लिए ससुराल आए युवक पर ससुर और साले ने हमला कर दिया। उन्होंने मछली काटने के हथियार से मारपीट की। घायल ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। तोरवा क्षेत्र के महमंद लालखदान में रहने वाले वैभव निषाद आटो चालक हैं। उनका ससुराल लिंगियाडीह की पुरानी बस्ती में है। बीते दिनों उनकी पत्नी संतोषी निषाद अपने मायके गई थीं। बुधवार को वैभव पत्नी को लेने के लिए ससुराल गए।

रात 11 बजे वे ससुराल पहुंचे और संतोषी को घर चलने के लिए कहा। इसी बीच पीछे से आकर उनके ससुर परसराम ने उन्हें पकड़कर गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साले प्रमोद ने मछली काटने के हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के बीच आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। हमले में घायल वैभव ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story