छत्तीसगढ़

हार्ट अटैक से हुई पिता की मौत, तो बेटे ने मां पर किया हमला

Nilmani Pal
16 Dec 2022 2:59 AM GMT
हार्ट अटैक से हुई पिता की मौत, तो बेटे ने मां पर किया हमला
x

सांकेतिक फोटो  

छग

राजनांदगांव। पिता की मौत से आक्रोशित युवक ने उनकी दूसरी पत्नी को मौत की वजह बताकर अस्पताल में ही कैंची से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रुप से घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया है। जानकारी के मुताबिक ग्राम ठंडार निवासी विजय महिलांगे की मौत हो गई। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में मौत की वजह डॉक्टर ने हार्ट अटैक बताया है।

घटना तब हुई जब विजय महिलांगे अपनी कथित दूसरी पत्नी के घर ग्राम भिंभोरी गए थे। उनके सीने में अचानक दर्द शुरू हुआ और हालत बिगड़ी गई। जिसके बाद महिला उन्हें गंडई हॉस्पिटल लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय महिलांगे की मौत की सूचना उनकी पहली पत्नी के बेटे भारत को दी गई। भारत अपने परिवार के सदस्यों के साथ हॉस्पिटल पहुंचा, जहां पिता की मौत की जानकारी मिलते ही वह आक्रोशित हो गया।

उसने अपने पिता की दूसरी पत्नी को मौत की वजह बताया और हॉस्पिटल में ही रखी कैंची से महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे महिला खून से लथपथ हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को राजनांदगांव रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद भारत महिलांगे मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी युवक पर मामला दर्ज कर लिया है।

Next Story