पिता को दांतों से काटा, शराबी बेटे ने लोहे की रॉड से भी किया हमला
![पिता को दांतों से काटा, शराबी बेटे ने लोहे की रॉड से भी किया हमला पिता को दांतों से काटा, शराबी बेटे ने लोहे की रॉड से भी किया हमला](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/05/20/1641678-untitled-40-copy.webp)
सांकेतिक तस्वीर
बिलासपुर। सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा में युवकों ने घर में शराब पीने के बाद अपने ही पिता की पिटाई कर दी। इस दौरान एक बेटे ने अपने पिता को दांतों से भी काटा। मारपीट से घायल पिता को उपचार कराने के बाद बड़े बेटे ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सिविल लाइन क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाले आशीष चौहान रोजी-मजदूरी करते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि बुधवार की रात दो बजे उनके छोटे भाई अजय और अमर घर आए। दोनों ने घर में शराब पी। इसके बाद उन्होंने घरेलू बातों को लेकर पिता अशोक चौहान से विवाद शुरू कर दिया। इसका विरोध करने पर उन्होंने पिता को जान से मारने की धमकी देते हुए पिटाई की।
शोर सुनकर आशीष और उनके बड़े भाई विनोद की नींद खुल गई। दोनों ने बीच-बचाव किया। इस बीच अमर ने अपने पिता को दांतों से काट दिया। वहीं, अजय ने लोहे के राड से अपने पिता के सिर में वार कर दिया। इससे उनके सिर से खून निकलने लगा। आशीष और विनोद ने घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद आशीष ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।