छत्तीसगढ़
OMG! टमाटर चोरी करने निकले थे पिता-पुत्र, ऐसे चली गई जान
jantaserishta.com
25 Aug 2025 12:05 PM IST

x
छत्तीसगढ़.
कवर्धा: जिले के रणवीरपुर चौकी अंतर्गत कोहड़िया गांव में बीती रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में लगे हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से पिता और पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जहुरु निषाद और उसका बेटा श्रवण निषाद खेत में टमाटर चोरी करने घुसे थे. इसी दौरान खेत मालिक विशाल पटेल के फसल की सुरक्षा के लिए चारों ओर लगाए गए हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.सुबह जब खेत मालिक खेत पर पहुंचा तो दोनों के शव जमीन पर पड़े मिले.
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोहारा भेज दिया. इधर घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





