छत्तीसगढ़
पिता-पुत्र ने किया मर्डर, सुसाइड दिखाने की साजिश, पुलिस ने खोली पोल
jantaserishta.com
24 Sept 2025 3:11 PM IST

x
बेटी का था प्रेम संबंध.
भानुप्रतापपुर: नाबालिग की हत्या मामले में दो माह बाद पुलिस को सफलता मिली है. पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बेटी के साथ प्रेम संबंध के चलते वारदात को अंजाम दिया गया था. पूरा मामला दुर्गूकोंदल थाना क्षेत्र के ग्राम गुमडीडीह का है.
थाना प्रभारी दुर्गूकोंदल के अनुसार 22 जून 2025 को ग्राम गुमडीडीह में पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिला था, जिसके गले में गमछे का फांसी का फंदा था और उसी गमछे का आधा भाग पेड़ की डंगाल पर लटक रहा था. गमछा फटने से मृतक का शव जमीन पर गिर गया था. मृतक की पहचान नाबालिग देवलू राम सोरी के रूप में हुई थी. परिजन की रिपोर्ट पर मर्ग कायम कर दुर्गूकोंदल पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जांच में पता चला कि आरोपी की बेटी और नाबालिग के बीच प्रेम संबंध के कारण नाराज पिता-पुत्र ने नाबालिग की हत्या की थी और आत्महत्या का स्वरूप देने शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया था. आरोपियों के विरूद्ध अपराध का सबूत पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी 42 वर्षीय श्याम लाल गोटा पिता सुखूराम गोटा, 22 वर्षीय भूपेन्द्र गोटा पिता श्याम लाल निवासी गुमडीडीह को गिरफ्तार किया और न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा.
Tagsभानुप्रतापपुरनाबालिग की हत्याभानुप्रतापपुर न्यूज़BhanuPratappurmurder of a minorBhanuPratappur News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





