छत्तीसगढ़

Car चालक पर जानलेवा हमला, चाकू से किए कई वार

Shantanu Roy
4 July 2024 6:38 PM GMT
Car चालक पर जानलेवा हमला, चाकू से किए कई वार
x
छग
Bhilai. भिलाई। भिलाई में एक एक्सयूवी चालक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। इससे पहले की आरोपी उसकी हत्या करता एक 15 साल के लड़के ने शोर मचाकर पत्थर मारना शुरू किया। इससे आरोपी भाग गया। आरोपी बाइक में एक महिला के साथ पहुंचा था। जामुल थाना प्रभारी कपिल देव पाण्डेय ने बताया कि घटना बुधवार रात 10.30 बजे के आसपास की है। ढांचा भवन निवासी किशोर सहारे उर्फ सोनू (33) पर सुपेला स्पर्श हॉस्पिटल के पीछे रहने वाले सेवा सिंह नाम के आरोपी ने जानलेवा हमला किया है। उसने सोनू के सिर, पेट, हांथ और जांघ में चाकू से 7-8 वार किए। घटना के समय सेवा सिंह के साथ एक महिला भी थी। पुलिस को
सीसीटीवी फुटेज मिले है।

जिसमें आरोपी महिला और एक युवक घटना स्थल से भागते हुए दिख रहे हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। प्रत्यक्षदर्शी से मिली जानकारी के मुताबिक सोनू अपनी गाड़ी से कुरुद बस्ती की तरफ जा रहा था। इसी दौरान आरोपी अपनी बाइक में लड़की को बैठाकर निकला। कार के टायर से बारिश का पानी छिटक कर बाइक पर पड़ गया। इसके बाद आरोपी ने तुरंत बाइक मोड़कर कार रुकवा दी। इससे पहले की सोनू कुछ समझ पाता उसने चाकू निकालकर वार करना शुरू कर दिया। जब वो चाकू मार रहा था उस समय आरोपी के साथ मौजूद महिला ने सोनू को पकड़ लिया और उसे कार से बाहर नहीं निकलने दिया। आरोपी ने जब सोनू को चाकू मारा तो उसने चीख-पुकार मचाई। इस पर वहां खड़े एक 15 साल के लड़के ने पत्थर उठाकर आरोपी को मारना शुरू किया और शोर मचाया। इसके बाद दोनों आरोपी वहां से भाग खड़े हुए। यदि वो लड़का पत्थर नहीं मारता तो शायद सोनू की हत्या हो जाती।
Next Story