छत्तीसगढ़

मंदिर में चल रहा था फैशन शो, बजरंग दल ने किया हंगामा

Nil dhankar
17 Sept 2022 4:50 PM IST
मंदिर में चल रहा था फैशन शो, बजरंग दल ने किया हंगामा
x

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक तेलीबांधा क्षेत्र स्थित बाला जी मंदिर (सालासार धाम) में फ़ैशन शो चल रहा था. जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। बजरंग दल का आरोप है कि कई युवतियां द्वारा अर्धनग्न होकर रैंप वॉक किया जा रहा था. फ़ैशन शो संचालित करने वाले आयोजक का नाम अमित अग्रवाल बताया जा रहा है. वही इस फैशन शो को कुछ बड़े मीडिया घराने भी स्पॉन्सर कर रहे थे। इस दौरान पुलिस भी पहुंची है. बजरंग दल के जिला संयोजक रवि वाधवानी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की है. वाधवानी का कहना है कि अगर एफआईआर नहीं होती तो बजरंग उग्र आंदोलन करेगा। थाना तेलीबांधा प्रभारी ने बताया कि फ़ैशन शो HOTEL VW CANYON के पीछे बाला जी मंदिर में चल रहा था. बजरंग दल की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है. फ़ैशन शो संचालित करने वाले से भी पूछताछ की जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।



देह व्यापार का अड्डा बना रायपुर

जनता से रिश्ता कई सालों से खबर प्रकाशित करता रहा है. VIP रोड की होटलों में विदेश युवतियां बुलाई जाती है. पुलिस सूचना मिलने पर नाम मात्र की कार्रवाई करती है.





Next Story