छत्तीसगढ़

खरीफ मौसम किसानों को उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराने की अपील

Shantanu Roy
21 July 2026 9:50 PM IST
खरीफ मौसम किसानों को उद्यानिकी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक कराने की अपील
x
छग
महासमुंद। खरीफ मौसम वर्ष 2026-27 के अंतर्गत पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना की अधिसूचना छत्तीसगढ़ में लागू कर दी गई है। इसके तहत महासमुंद जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों से 31 जुलाई 2026 तक अपनी अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अपील की गई है। सहायक संचालक उद्यान श्री पायल साव ने बताया कि योजना के अंतर्गत टमाटर, बैंगन, अमरूद, केला, पपीता, मिर्च एवं अदरक जैसी अधिसूचित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया जा सकता है। जिले के इच्छुक ऋणी एवं अऋणी किसान निर्धारित अंतिम तिथि तक अपने निकटतम सहकारी बैंक, वाणिज्यिक बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) अथवा बीमा कंपनी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से फसल बीमा करा सकते हैं।
योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए किसान बीमा कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री रंजीत कुमार साहू के मोबाइल नंबर 90396-56263 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा अपने विकासखंड के उद्यानिकी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है। जिले में महासमुंद विकासखंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी श्री नोहर सिंह निषाद (70671-55003) एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री रेवती रमन पटेल (88158-80337), बागबाहरा के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी सुश्री घनिता पटेल (62654-27233), पिथौरा के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री कैलाश कुमार नायक (90983-48534) तथा बसना विकासखंड के लिए श्री उपेन्द्र कुमार नाग (81203-79902) एवं सरायपाली विकासखंड के लिए ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री गुरुदत्त यदु (91318-33408) एवं श्री लामेन्द्र सिंह (79998-00645) द्वारा किसानों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
Next Story