छत्तीसगढ़

हाथियों से किसान परेशान, रौंद रहे फसलों को

Nilmani Pal
28 Aug 2023 5:28 AM GMT
हाथियों से किसान परेशान, रौंद रहे फसलों को
x
रायगढ़। तपकरा वन परिक्षेत्र में 10 हाथी घूम रहे हैं, जो धान की फसलों को रौंदकर खराब कर रहे हैं। किसान पहले से कम बारिश से परेशान हैं। इस साल कम बारिश की स्थिति में किसानों ने बड़ी मुश्किल से धान की फसल लगाई है। हाथियों के रौंदे जाने से किसान परेशान हैं और फसलों की रखवाली के लिए रतजगा कर रहे हैं।

वन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में भगोरा बीट में 2 हाथी हैं। इन हाथियों को लेकर ग्राम भगोरा, किनकेल, लकराघरा, कारियामुंडा, बारो, कुम्हारबहार को अलर्ट किया गया है। इन गांव में हाथियों ने धान की फसलों को रौंदकर बर्बाद किया है। इसी तरह कंदईबहार बीट में 1 हाथी है। इसकी वजह से ग्राम तूबा, कंदईबहार और छीरोटोली को अलर्ट किया गया है। अंकिरा बीट में 3 हाथी घूम रहे हैं। इन्हें लेकर ग्राम झारमुंडा, अंकिरा, गोलीडीह, सरकरा, गरीघाट और सिकिरमा को अलर्ट किया गया है। तपकरा बीट में एक हाथी हैं। इसे लेकर सेमरताल, जामबहार, जबला और बांधाटोली को अलर्ट किया गया है।


Next Story