छत्तीसगढ़

रबी फसल बोने वाले किसान परेशान, लगातार हो रही बिजली की कटौती

Nil dhankar
14 Feb 2023 12:54 PM IST
रबी फसल बोने वाले किसान परेशान, लगातार हो रही बिजली की कटौती
x

धमतरी। जिले में बिजली की आंख मिचैली ने रबी सीजन में धान की फसल ले रहे किसानो के नाक में दम कर रख दी है। खेतो की सिंचाई नही होने से किसानो को चिंता बढ़ गई है कि कही फसल न मर जाए….ऐसे में किसानो ने अघोषित बिजली कटौती को बंद कर 24 घंटे बिजली देने की मांग कर रहे है।

दरअसल धमतरी जिले के किसान बारिश और गर्मी दोनो सीजन में धान फसल लेते है। तो वही रवि सीजन के तहत किसानो ने अपने खेतो में धान की रोपाई कर चुके है। लेकिन बार बार बिजली कटौती से खेतो की सिंचाई नही हो पा रही है। जिसके चलते किसान काफी परेशान है। किसानो का कहना है कि 24 घंटे में 12 घंटे बिजली की कटौती हो रही है। ऐसे में खेतो की सिंचाई नही हो पा रही है। जिसके कारण से खेतो में दरारे आनी शुरू हो गई है।

वही किसानो ने कहा की अगर यही हाल रहा तो फसल मर जायेगी। इन्ही सारी चीजों को देखते हुए किसानो ने निर्बाध बिजली देने की मांग प्रशासन से की है…..बहरहाल जिला प्रशासन का कहना है कि बिजली कटौती नही करने को लेकर संबधित विभाग को निर्देश दिए है।

Next Story