छत्तीसगढ़

बालोद में किसानों ने 5.67 लाख मेट्रिक टन धान बेचा

Shantanu Roy
1 Feb 2023 5:42 PM GMT
बालोद में किसानों ने 5.67 लाख मेट्रिक टन धान बेचा
x
छग
बालोद। राज्य शासन के विशेष प्राथमिकता वाले समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक हुआ। राज्य शासन के मंशानुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने जिला प्रशासन बालोद द्वारा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। जिसके फलस्वरूप जिले में धान खरीदी करने वाले किसानों की संख्या तथा खरीदे गए धान की कुल मात्रा में भी आशातीत वृद्धि हुई है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि बालोद जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी 1 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक की गई। खरीफ वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी हेतु कुल 1,42,863 किसानों ने पंजीयन कराया। जिसमें से 1,39,093 किसानों ने धान विक्रय किया है।
उन्होंने बताया कि 31 जनवरी 2023 तक कुल 5,67,873.64 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। उक्त खरीदी किये गये धान में से 4,49,877.52 मेंट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। उपार्जन केन्द्रों में 1,17,996.12 मेंट्रिक टन धान उठाव हेतु शेष है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हेतु 1,38, 723 किसानों पंजीयन कराया था। जिसमें से 1,30,675 किसानों के द्वारा धान विक्रय किया था । गत वर्ष 5,19,503.24 मेंट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। वर्ष 2021-22 की तुलना में वर्ष 2022-23 में अब तक कुल 8,418 अधिक किसानों के द्वारा समर्थन मूल्य पर धान विक्रय किया गया है। इसी प्रकार गत वर्ष की तुलना में 48,370.40 मेंट्रिक टन धान की अधिक खरीदी हुई है। कलेक्टर शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के राईस मिलरों को प्रोत्साहित करते हुए धान सीधे उपार्जन केन्द्रों से उठाव किया जा रहा है। इस वर्ष संग्रहण केन्द्रों में धान संग्रहित करने की आवश्यकता नहीं पड़ी है। जिस आधार पर धान का उठाव किया जा रहा है उसके आधार पर माह फरवरी 2023 तक उपार्जन केन्द्रों में शेष संपूर्ण धान का उठाव कर लिया जाएगा।
Next Story