छत्तीसगढ़

वनभूमि के किसानो ने बेचा धान, खुश हुए वनांचल के किसान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया धन्यवाद

jantaserishta.com
31 Jan 2022 10:43 PM IST
वनभूमि के किसानो ने बेचा धान, खुश हुए वनांचल के किसान, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का किया धन्यवाद
x

वन अधिकार पत्र से समर्थन मूल्य में धान बेचने की सुविधा मिलने से वनवासियों को धान का वाजिब मूल्य मिल रहा है जिससे उनमें खुशियां छाई है। अब अपने फसल को अन्य किसान के रकबे में बेचने की नौबत नही आ रही है और धान की पूरी कीमत भी मिल रही है।

वनाधिकार पत्र से सरगंवा उपार्जन में धान बेचने आये किशुन नगर निवासी श्रीमती आशा ने बताया कि वह वनाधिकार पत्र से इस पहली बार धान बेच रही है। उन्होंने बताया कि सरगंवा उपार्जन केंद्र में 40 बोरी धान बेचा है। धान बेचने में कोई असुविधा नही हुई बल्कि बहुत जल्द वजन ही गया। समर्थन मूल्य में दुकान से ज्यादा दाम मिलेगा जिससे फायदा होगा। इसीपरकर वैन अधिकार पट्टे से पहली बार धान बेचने वाले ग्राम बलसेड़ी के श्री आनंद बरवा के द्वारा 135 बोरी ग्राम कुल्हाडी के शिकारी और जगन ने 12 क्विंटल धान बेचा है। वनाधिकार पट्टा धारी किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचने की सुविधा मिलने पर शासन प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में जिले के 463 वनाधिकार पट्टाधारी किसानों ने समर्थन मूल्य में धान बेचने के लिए पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों के पट्टे में धान का कुल रकबा 197.64 हेक्टेयर है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story