
x
प्रदेश किसान मजदूर महासंघ की कोर कमेटी में फैसला.
रायपुर (जसेरि)। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में एक और प्रदर्शन की तैयारी है। किसान 18 फरवरी को रेल रोकने की तैयारी में हैं। यह आरंग रेलवे स्टेशन के पास किया जाएगा। दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा ने देशभर में रेल रोकने का आह्वान किया है।
छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ कोर कमेटी की आज हुई बैठक में 18 फरवरी को रेल रोकने का फैसला हुआ। महासंघ संयोजक मंडल के डॉ. संकेत ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में और सभी फसलों में न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी की मांग लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान आंदोलनरत हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 18 फरवरी को देशभर में रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है। इसी के तहत रायपुर में आरंग रेलवे स्टेशन के पास दोपहर 12 से 4 बजे तक रेल रोकने का निर्णय लिया गया है। रायपुर-विशाखापट्?टनम रेल खंड पर स्थित आरंग रेलवे स्टेशन पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल में आता है। इस रेल खंड पर सामान्य तौर पर करीब 20 रेलगाडिय़ों का आना-जाना है। छत्तीसगढ़ किसान मजदूर महासंघ के नेताओं ने कहा कि भाजपा लगातार यह भ्रम फैला रही है कि केंद्र सरकार के कृषि कानून किसान हितैषी हैं। उनका कहना है कि इसका विरोध केवल हरियाणा और पंजाब के कुछ किसान संगठन कर रहे हैं। जबकि सच्चाई यह है कि इस कॉर्पोरेट परस्त कानून के खिलाफ जरूर पंजाब और हरियाणा के किसानों ने आवाज उठाई थी, लेकिन अब यह देशव्यापी आंदोलन का स्वरूप ले लिया है। अब यह केवल किसानों का ही नहीं बल्कि आम जनता का आंदोलन बन चुका है। इस आंदोलन में छत्तीसगढ़ के किसान शामिल है। वे केवल अपने राज्य तक ही सीमित न होकर देशव्यापी आंदोलन में शामिल है यह सिंघु बॉर्डर में छत्तीसगढ़ के टेंट से स्थापित हो गया है।
समर्थन में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा : केंद्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन में कांग्रेस ने पदयात्राएं शुरू की हैं। रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस ने आज तिल्दा ब्लॉक से एक पदयात्रा निकालकर आंदोलनकारी किसानों का समर्थन किया। करीब 20 किमी की पदयात्रा का समापन धरसीवां बस स्टैंड पर एक सभा में हुआ।
रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष उधोराम वर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा की शुरुआत लखना के सोमनाथ धाम से हुई। कांग्रेस नेताओं ने स्थानीय सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर पदयात्रा की शुरुआत की। उसके बाद धरसीवां ब्लॉक के खैरखूंट, सगुनी, भैरवा, पंढरभ_ा, कुरा होते हुये यह पदयात्रा धरसीवां पहुंची। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर कानूनों को वापस लेने की मांग की। रास्ते में ग्रामीणों को तीनों कानूनों के संबंध में पर्चे भी बांटे गये। धरसीवां बस स्टैंड पर एक सभा का आयोजन हुआ है। इसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, सांसद छाया वर्मा, क्षेत्रीय विधायक अनिता शर्मा, पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, पंकज शर्मा, रायपुर ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे आदि शामिल हुए।

jantaserishta.com
Next Story