छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के किसान एक तरह से आज मना रहे दीवाली : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव

Nil dhankar
12 March 2024 2:32 PM IST
छत्तीसगढ़ के किसान एक तरह से आज मना रहे दीवाली : मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री मोहन यादव
x

रायपुर/बालोद। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान एक तरह से दीवाली मना रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य मंच में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद मोहन मंडावी एवं विधायक संगीता सिन्हा मौजूद हैं।

वही बालोद पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्थानीय लोगों द्वारा गजमाला से स्वागत एवं सम्मान किया गया। प्रदेश के किसानो को कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत प्रति एकड़ 19,257 रुपए आदान सहायता की राशि मिलेगी। किसानों को धान विक्रय के 917 रुपए प्रति क्विंटल के मान से आज अंतर की राशि मिलेगी।


Next Story