छत्तीसगढ़

सुरही व्यपवर्तन योजना से 7 गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई में सुविधा

jantaserishta.com
3 Jan 2023 11:56 AM IST
सुरही व्यपवर्तन योजना से 7 गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई में सुविधा
x
बेमेतरा: बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत सुरही व्यपवर्तन योजना का निर्माण लगभग 50 वर्ष पूर्व किया गया था। सुरही व्यपवर्तन योजना के दायी एवं बांयी तट नहरों का रिमॉडलिंग एवं लाइनिंग कार्य की स्वीकृति कृषि एवं जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे के प्रयास से की गई है। प्रशासकीय स्वीकृति जल संसाधन विभाग रायपुर से 1826.23 लाख रुपये प्राप्त हुई है। वर्तमान में नहर रिमॉडलिंग का प्रगतिरत है, उक्त कार्य की बायीं तट नहर से 05 ग्रामों के 320 हेक्टेयर एवं दायी तट नहर से 02 ग्रामों के 56 हेक्टेयर कुल 376 हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई तथा नर्मदा व्यपवर्तन योजना की रूपांकित सिंचाई में 819 हेक्टेयर कमी की पूर्ति सहित कुल 1195 हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है। अतः साजा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छिराहीडीह, हरडंडा, कोंगियाकला, कोंगियाखुर्द, लोलेसरा, मासुलगोंदी कुल 07 ग्रामों के कृषकों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। जिससे कृषकों में हर्ष व्याप्त है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story