छत्तीसगढ़

सब्जी की खेती करने से किसान की बढ़ी आमदनी, कमा रहे लाखों रुपए

Nil dhankar
8 July 2022 2:56 PM IST
सब्जी की खेती करने से किसान की बढ़ी आमदनी, कमा रहे लाखों रुपए
x

जीपीएम। जिले के किसान सब्जी की खेती करके मुनाफा कमा रहे है किसानों को सब्जी उत्पादन के माध्यम से आर्थिक स्वावलंबी बनाने में जिला प्रशासन भी सहायता कर रहा है। उद्यानिकी विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत किसान चंद्रभान उराव को मल्चिंग, ड्रिप, शेडनेट हाउस प्रदान किया गया है।

आधूनिक और उन्नत तकनीक से खेती करने के कारण सब्जी के खेती अच्छी हो रही है विकासखंड पेंड्रा के ग्राम अड़भार निवासी किसान चंद्रभान उरांव लगभग 2 एकड़ जमीन में सब्जी उत्पादन कर रहे है। चंद्रभान ने बताया कि पहले वे इस जमीन से मुश्किल से 8 से 10 हजार रूपए कमाते थे, अब सब्जी के खेती कर 3 से 4 लाख रूपए वार्षिक कमा रहे है। जिससे उनके आय में वृद्धि हो रही है।

Next Story