छत्तीसगढ़
विष्णु सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया से हुए प्रसन्न किसान पियाराम
Shantanu Roy
16 Dec 2025 11:17 PM IST

x
छग
Narayanpur. नारायणपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की पारदर्शी धान खरीदी प्रक्रिया ने किसानों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत् 15 नवम्बर 2025 से शुरू हुई धान खरीदी प्रक्रिया के माध्यम से जिले के 17 धान खरीदी केंद्रों में समुचित व्यवस्थाओं के साथ किसानों का धान क्रय किया जा रहा है। राज्य सरकार ने बारदाने, छाया, पेयजल, मेडिकल किट जैसी सभी आवश्यक सुविधाओं को धान खरीदी केंद्रों पर सुनिश्चित किया है। खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और कुशलता लाने के लिए ऑनलाइन टोकन प्रणाली लागू की गई है, जिससे किसानों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा। इसके साथ ही, नोडल अधिकारियों द्वारा समय-समय पर निरीक्षण के कारण अब तक किसानों को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है। धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान में भी तेजी लाई गई है। दो दिनों के भीतर राशि उनके खातों में अंतरित हो रही है। इस पहल ने किसानों को बिचौलियों से मुक्ति दिलाई है और समय पर उनकी मेहनत का सही दाम सुनिश्चित किया है।
बिंजली धान खरीदी केंद्र पर धान बेचने आए किसान पियाराम सहारे ने अपने अनुभव साझा करते हुए विष्णु सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है, जिसमें उन्होंने इस साल 43 क्विंटल धान का उत्पादन किया। सहारे ने कहा कि इस बार समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सरल और पारदर्शी है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली से अब लंबी कतारों से बचाव हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मानक ने किसानों के लिए राहतभरी स्थिति बनाई है। केंद्र पर व्यवस्थाओं और अधिकारियों के सहयोग से वे बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। सरकारी कर्मचारी और अधिकारी पूरी तत्परता से मदद कर रहे हैं। धान की बिक्री से मिले राशि का उपयोग वे अपने व्यापार एवं खेती-बाड़ी के सुधार और पारिवारिक आवश्यकताओं को पूरा करने में करेंगे। किसान पियाराम सहारे ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की यह पहल किसानों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। केंद्र में आए अन्य किसानों ने भी मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन की प्रशंसा करते हुए उम्मीद जताई कि ऐसी सुविधाएं भविष्य में भी जारी रहेंगी और कहा कि विष्णु सरकार की योजनाओं ने हमें आत्मनिर्भर बनने का मौका दिया है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





