छत्तीसगढ़
बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
jantaserishta.com
17 Nov 2026 5:18 PM IST

x
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के संवेदनशील नेतृत्व में राज्य शासन की किसान हितैषी नीतियों से प्रदेश के अन्नदाताओं की राह निरंतर सुगम हो रही है। इसी कड़ी में बालोद जिले के डौंडी विकासखंड अंतर्गत ग्राम भर्रीटोला-43 में नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ किए जाने से क्षेत्र के किसानों में उल्लास एवं खुशी है। इस नवीन उपार्जन केंद्र के प्रारंभ होने से आसपास के 6 ग्रामों के 800 से अधिक किसानों को अब अपने गांव के नजदीक ही समर्थन मूल्य पर धान बेचने की सुविधा मिल रही है, जिससे उनके समय और परिवहन खर्च की बड़ी बचत हो रही है।
अब 6-7 किलोमीटर दूर जाने की जरूरत नहीं, मिली राहत
ग्राम भर्रीटोला-43 के किसान शंकरलाल धनेंद्र ने नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि पहले क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए 6 से 7 किलोमीटर दूर कुसुमकसा जाना पड़ता था, जिससे आने-जाने में काफी कठिनाई होती थी। उन्हें पहले दूर स्थित केंद्र तक धान ले जाने के लिए वाहन मालिकों को अतिरिक्त किराया देना पड़ता था तथा कई बार समय पर वाहन भी उपलब्ध नहीं हो पाते थे। इसके अतिरिक्त, पुराने केंद्र में किसानों की संख्या अधिक होने से काफी समय भी लगता था। अब ग्राम भर्रीटोला-43 में ही नवीन खरीदी केंद्र खुल जाने से इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान हो गया है।
खेत के पास ही उपार्जन केंद्र होने से समय की हो रही बचत
ग्राम भर्रीटोला-43 के ही एक अन्य किसान महेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि उनका खेत, केंद्र के आसपास ही स्थित हैं, जिससे अब वे फसल काटकर सीधे नवीन केंद्र में आसानी से धान बेचने ला रहे हैं। गांव के नजदीक ही खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने से किसानों के बहुमूल्य समय की बचत हो रही है और खेती-किसानी के अन्य कार्यों में भी सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि इस नवीन केंद्र के खुलने से क्षेत्र के सभी 6 ग्रामों के किसान बहुत उत्साहित हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





