छत्तीसगढ़

केवी लाइन की चपेट में आए किसान, दो की हालत गंभीर

Nilmani Pal
14 Aug 2022 9:50 AM GMT
केवी लाइन की चपेट में आए किसान, दो की हालत गंभीर
x
छग

जांजगीर-चांपा। बम्हनीडीह थाना क्षेत्र में दो किसानों पर 11 केवी का तार गिर गया। घटना रोहदा ग्राम की है, जहां दोनों किसान खेत में काम करने के लिए जा रहे थे। तार गिरने से वे झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामले में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है।

सड़क पर पिछले कई दिनों से 11 केवी का तार झूल रहा था। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार की थी, लेकिन इस पर बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया। जब आज सुबह किसान अश्विनी भारद्वाज (30 वर्ष) और राकेश जांगड़े (26 वर्ष) वहां से गुजरे, उन पर तार गिर गया। जिससे वे करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने अस्पताल में आकर दोनों किसानों का बयान ले लिया है और जांच जारी है।

Next Story