छत्तीसगढ़

किसान का हाथ तोड़ा, चोरी के बारे में पूछने पर टूट पड़े मजदूर

Nilmani Pal
19 May 2022 8:09 AM GMT
किसान का हाथ तोड़ा, चोरी के बारे में पूछने पर टूट पड़े मजदूर
x

बिलासपुर। सकरी क्षेत्र में रहने वाले किसान के खेत में रखे पंप को चोरों ने पार कर दिया। किसान ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी। इस बारे में पूछताछ करने पर खेत में काम करने वालों ने किसान की मारपीट कर दी। हमले में उनका हाथ टूट गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी में रहने वाले अनुज साहू 12वीं कक्षा के छात्र हैं। उन्होंने अपने खेत के लिए 15 मई को पंप खरीदा था। इसे उन्होंने खेत में बनी झोपड़ी में रख दिया। उसी दिन वे रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पास के गांव चले गए। शाम पांच बजे वे अपने गांव वापस लौटे। इसके बाद वे खेत में गए तो पंप गायब था। उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही खेत में काम करने वाले सियाराम साहू, प्रकाश साहू, दिलेश साहू निवासी रौनाकापा से पूछताछ की। इस पर तीनों ने मिलकर अनुज की पिटाई कर दी। मारपीट से उनके हाथ की हड्डी टूट गई। इलाज के बाद उन्होंने घटना की शिकायत सकरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story