छत्तीसगढ़
किसानों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, कर रहे PM फसल बीमा की राशि की मांग
Nil dhankar
12 Sept 2022 5:14 PM IST

x
महासमुंद। जिले के 6 गांवों के किसानों ने आज कलेक्टोरेट का घेराव कर दिया। PM फसल बीमा की राशि की मांग को लेकर बागबाहरा के 6 गांव के किसानों ने प्रदर्शन किया। सांसद चुन्नीलाल साहू के नेतृत्व में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टोरेट का घेराव कर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम कन्हारपुरी का किसान कांतिलाल साहू बजरंग राइस मिल में धान बेचे थे। 2017 में उसका 3 लाख 67 हजार रुपये राइस मिल द्वारा नहीं दिया गया । इसी पैसे को लेकर किसान कांतिलाल साहू ने शासकीय कार्यालय का चक्कर लगा थक कर 1 माह पूर्व आत्महत्या कर लिया।
इसी मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा एक दिवसीय धरना दिया इनकी मांग है कि किसान ने जो आत्महत्या किया है । उसको मुआवजा दे सरकार एवं राइस मिल पर कार्यवाही करें।
Next Story





