छत्तीसगढ़

किसान की मौत, खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर

Nil dhankar
17 July 2022 12:53 PM IST
किसान की मौत, खेत की जुताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर
x

कोरबा। कोरबा में आज सुबह ट्रैक्टर के नीचे दबकर एक किसान की मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया। उसी के नीचे किसान भी आ गया। इस दौरान आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया, पर उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, आमाखोखरा गांव निवासी दुहन सिह कंवर (35) पुत्र स्व. पदुम नाथ कंवर रविवार सुबह खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे पहले कि दुहन उसे संभाल पाता, ट्रैक्टर पलट गया और वह उसी के नीचे दब गया। हादसा होता देख आसपास के खेत में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुहन को बचाने का प्रयास किया, पर तड़पते हुए उसने दम तोड़ दिया।


Next Story